'मैं अटल हूं' की बढ़ी रफ्तार, जानें कुल कमाई पंकज त्रिपाठी अभिनीत मैं अटल हूं को समीक्षकों ने काफी सराहा है लोगों को भी यह फिल्म पसंद आ रही है यही वजह है कि फिल्म के कलेक्शन में हर दिन सुधार देखने को मिल रहा है दूसरे दिन फिल्म ने दो करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रविवार को फिल्म ने दो करोड़ 20 लाख रुपये बटोरे हैं, रात तक फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा होने का अनुमान है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई पांच करोड़ 45 लाख हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क