वीकडेज में 'मैं अटल हूं' की रफ्तार सुस्त, जाने कुल कमाई मैं अटल हूं में पंकज त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का रोल निभाया है, फिल्म में उनकी अदाकारी की लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार काफी धीमी है यह फिल्म अब तक 10 करोड़ के आंकड़े को नहीं छू सकी है बीते दिन फिल्म ने 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के अनुसार मंंगलवार को फिल्म ने 55 लाख रुपये का बिजनेस किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई छह करोड़ 90 लाख रुपये हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क