'मैं अटल हूं' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी पंकज त्रिपाठी इन दिनों मैं अटल हूं फिल्म को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं फिल्म में वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में नजर आने वाले हैं इस बीच फिल्म को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है सेंसर बोर्ड से इस फिल्म को हरी झंडी मिल गई है इसे बिना किसी कट के यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है फिल्म दो घंटे 19 मिनट और 29 सेकंड लंबी है, यह 19 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी एंटरटेनमेंट डेस्क