अर्जुन से खाना बनाने की फरमाइश नहीं करतीं मलाइका मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर फैंस के फेवरेट कपल्स में शुमार हैं, दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग है हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने खुलासा किया कि उन्हें अर्जुन कपूर के लिए खाना बनाना बहुत पसंद है मलाइका ने कहा कि वह अर्जुन से कभी खाना बनाने की फरमाइश नहीं करतीं, क्योंकि अर्जुन को कुकिंग नहीं आती मलाइका का कहना है, मैं अर्जुन के लिए खाना बनाती हूं, मैं उनसे खाना बनाने के लिए कहने की गलती कभी नहीं करूंगी, क्योंकि उन्हें चाय तक बनानी नहीं आती है मलाइका ने कहा, 'जिसे खाना बनाना नहीं आता उससे खाने की फरमाइश करने के लिए मैं क्यों कहूंगी? यह थोड़ा मूर्खतापूर्ण है...मैं उनके लिए खाना बनाकर खुश हूं' मलाइका ने आगे कहा, 'अर्जुन मेरे बनाए खाने को खूब पसंद करते हैं, यह सबसे महत्वपूर्ण है' Malaika Arora