अमर उजाला
Sun, 11 February 2024
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों दुबई में अपने बेटे अरहान खान और ओरहान अवत्रामणि के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही हैं
बेटे अरहान और ओरी के साथ मलाइका की मस्ती भरी शाम की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, जिसमें उनके खूबसूरत पल कैद हुए
ब्लैक पैंट के साथ चमचमाते टॉप में मलाइका बेहद खूबसूरत लग रही हैं, ये तस्वीरें ओरी ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं
मलाइका और ओरी अन्य लोगों के साथ पोज दे रहे हैं, मलाइका हरे रंग की ड्रेस में नजर आईं, ओरी ने प्रिंटेड ड्रेस पहनी है
अरहान फॉर्मल लुक में नजर आ रहे हैं, एक ग्रुप फोटो में मलाइका, अरहान और ओरी डिजाइनर नंदिता महतानी के साथ पोज दे रहे हैं
अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिस पर फैंस भी खूब प्यार बरसा रहे हैं
TBMAUJ के गाने पर थिरकता दिखा कृति का परिवार