बर्थडे पर मलाइका को आया अर्जुन पर प्यार, लिखा लव नोट आज अभिनेता अर्जुन कपूर का जन्मदिन है इस खास मौके पर मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन की तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें बधाई दी है मलाइका ने बॉयफ्रेंड अर्जुन पर प्यार लुटाते हुए एक रोमांटिक नोट लिखा है एक्ट्रेस ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे मेरे सनशाइन, मेरे थिंकर, मेरे हैंडसम..।' बता दें कि अर्जुन और मलाइका लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते नजर आते हैं ---------