अमर उजाला
Thu, 17 July 2025
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने बेटे अरहान के साथ इटली में छुट्टियां मना रही हैं। इटली वेकेशन की कुछ तस्वीरें मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी पोस्ट की हैं।
इन तस्वीरों में मलाइका बेटे अरहान के साथ क्वालिटी टाइम गुजारती दिख रही हैं। एक तस्वीर में दोनों साइकलिंग कर रहे हैं।
एक अन्य तस्वीर में ईवनिंग पार्टी लुक में दोनों नजर आ रहे हैं।
इटली वेकेशन पर मलाइका अरोड़ा का ग्लैमरस, हॉट अंदाज भी नजर आया। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया है।
यूजर्स ने भी मलाइका की तस्वीरों पर रिएक्शन दिया है। एक यूजर लिखता है, ‘आपकी उम्र का पता ही नहीं चलता है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘ब्यूटीफुल पिक्चर्स।’ कुछ फैंस ने मलाइका के लुक के लिए हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।
मलाइका अरोड़ा ने अपनी इस पोस्ट के साथ ही एक कैप्शन भी लिखा, ‘हरी-भरी रोड, अंगूर के बाग, साफ-सुथरी हवा और बेटे के साथ क्वालिटी टाइम। अब कोई शिकायत नहीं है। टस्कनी (इटली का एक स्टेट), तुम जीत गए।’
करियर फ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा ने पिछले साल एक मराठी फिल्म ‘एक नंबर’ के गाने ‘माझा ये नंबर’ में स्पेशल अपीयरेंस दिया था।
करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा के हॉट लुक्स पर फिदा फैंस