मल्लिका हेडन को 'एजेंट विनोद' से मिली पहचान मल्लिका हेडन एक बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल हैं मल्लिका हेडन मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में सक्रिय है मल्लिका हेडन आज अपना जन्मदिन मना रही है अभिनेत्री का जन्म चेन्नई के एक मलयाली परिवार में 19 अक्तूबर 1988 में हुआ था मल्लिका हेडन ने 18 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी एक्ट्रेस ने 19 साल की उम्र में क्रिकेट विश्व कप के दौरान पेप्सी के विज्ञापन में गीत के माध्यम से मनोरंजन जगत में कदम रखा मल्लिका ने फिल्म 'एजेंट विनोद' में आइटम सॉन्ग 'आई विल डू द टॉकिंग टुनाइट' और 'प्यार की पुंगी' से बी-टाउन में डेब्यू किया था मल्लिका एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक डीजे भी है मनोरंजन