फैंस के सिर चढ़कर बोलता है मलकीत के गानों का जादू आज मशहूर पंजाबी भांगड़ा गायक मलकीत सिंह का जन्मदिन है मलकीत सिंह का जन्म पंजाब के कपूरथला जिले के हुसैनपुर में हुआ था और नकोदर में उनकी पढ़ाई-लिखाई हुई वर्ष 1984 में मलकीत बर्मिंघम चले गए मलकीत बकिंघम पैलेस में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा एमबीई से सम्मानित होने वाले पहले पंजाबी गायक थे मलकीत को 'गुड़ नालो इश्क मीठा' के लिए खासतौर से जाना जाता है इसके अलावा इनके 'तूतक तूतक तूतिया' और 'जिंद माही' जैसे गाने भी खूब लोकप्रिय हुए ---