महेश भट्ट की मुरीद हैं मल्लिका शेरावत, दिल खोलकर की तारीफ मल्लिका शेरावत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आने वाली हैं राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत यह फिल्म कल यानी 11 अक्तूबर को रिलीज होगी इसी बीच मल्लिका ने इंडस्ट्री में अपनी पहली पारी में आई चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की मल्लिका ने अपने प्रगतिशील रुख को प्रोत्साहित करने के लिए निर्देशक महेश भट्ट की सराहना की मल्लिका ने कहा, 'महेश भट्ट साहब ने मुझे पंख दिए हैं, जब मैं उनके साथ मर्डर पर काम कर रही थी तो हमारी लंबी बातचीत होती थी' अभिनेत्री ने जोड़ा, 'उनके सेट पर सभी लड़कियां बहुत सुरक्षित हैं, मर्डर में बोल्ड सीन करते हुए भी मुझे बहुत सुरक्षित महसूस हुआ' सीटिए