अमर उजाला
Fri, 19 December 2025
मल्लिका शेरावत ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर क्रिसमस पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
यह कोई आम क्रिसमस पार्टी नहीं थी। मल्लिका शेरावत को अमेरिका के व्हाइट हाउस की क्रिसमस पार्टी में इंवाइट किया गया है।
व्हाइट हाउस की क्रिसमस पार्टी की कई तस्वीरें मल्लिका शेरावत ने शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भाषण देते हुए नजर आए। दूर से ही मल्लिका ने ट्रंप की वीडियो बनाई।
व्हाइट हाउस क्रिसमस पार्टी में कई तरह की डिशेज गेस्ट के लिए तैयार की गई थीं। इसकी झलक भी एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरों में साझा की है।
मल्लिका शेरावत ने भी एक खूबसूरत गाउन ड्रेस इस क्रिसमस पार्टी के लिए पहनी थी। साथ ही एक व्हाइट कोट से अपने लुक को कंप्लीट किया।
फैंस ने भी मल्लिका शेरावत की तस्वीरों को लाइक किया, उनके ड्रेसअप और ब्यूटी की तारीफ की।
मल्लिका शेरावत के करियर फ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2024 में ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ नाम की फिल्म की। इसमें राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी लीड रोल में थे।
एक हफ्ते में ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की लाखों में सिमटी कमाई