पट्टाभिषेक के दौरान भावुक हुईं ममता कुलकर्णी, छलके आंसू; देखें 10 तस्वीरें

अमर उजाला

Fri, 24 January 2025

Image Credit : पीटीआई
कई चर्चित बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं
 
Image Credit : पीटीआई

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में उन्होंने शुक्रवार 24 जनवरी को संन्यास लिया, पहले उन्होंने अपना पिंडदान किया फिर उनका पट्टाभिषेक हुआ

Image Credit : पीटीआई
पट्टाभिषेक प्रक्रिया के दौरान ममता कुलकर्णी काफी भावुक होती दिखीं, उनकी आंखों से आंसुओं की धार बहने लगी
Image Credit : पीटीआई

ममता ने पहले पिंडदान प्रक्रिया की, फिर उनका पट्टाभिषेक किया गया, यह पूरी प्रक्रिया किन्नर अखाड़े में संपन्न हुई

Image Credit : पीटीआई

कहा जाता है कि पिंडदान के बाद एक बार फिर स्नान होता है, इसके बाद शुद्धिकरण हो जाने के बाद गुरु की ओर से भभूत, कपड़े और कंठी माला दी जाती है

Image Credit : पीटीआई
फिर ईष्टदेव की पूजा होती है और इसके बाद दंड-कमंडल दिया जाता है, इस पूरी प्रक्रिया को पंचकर्म कहा जाता है
Image Credit : पीटीआई

किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की उपस्थिति में पट्टाभिषेक प्रक्रिया संपन्न हुई

Image Credit : पीटीआई
ममता कुलकर्णी लंबे वक्त से इंडस्ट्री से दूर हैं, उनका झुकाव काफी पहले से अध्यात्म की तरफ हो गया
Image Credit : पीटीआई

ममता ने संन्यास लेने के फैसले पर कहा, 'यह महादेव और महाकाली का आदेश था', महामंडलेश्वर बनने के बाद ममता का नाम अब श्रीयामाई कुलकर्णी है

Image Credit : पीटीआई

सैफ पर हुए हमले के बाद चिंता में रहे जावेद अख्तर, एक्टर के ठीक होने पर क्या कहा?

इंस्टाग्राम-@actorsaifalikhan
Read Now