ऐसे शुरू हुआ मांचू और मोनिका के प्यार का किस्सा मांचू मनोज कुमार एक भारतीय अभिनेता हैं, जो तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं उनका जन्म 20 मई 1983 को हुआ था, आज अभिनेता अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं वह पहली बार दस साल की उम्र में फिल्म मेजर चंद्रकांत में एक बाल कलाकार के रूप में दिखाई दिए उन्हें बॉक्स-ऑफिस की सफलता बिंदास (2010) में उनके प्रदर्शन के लिए राज्य नंदी स्पेशल जूरी पुरस्कार मिला उन्होंने वेदम (2010), पोटुगाडु (2013), और पांडवुलु पांडवुलु थुमेदा (2014) में भी अभिनय किया मांचू मनोज ने भूमा मोनिका रेड्डी के साथ शादी की है, उन्होंने यह दूसरी शादी की क्योंकि दोनों पहले से शादीशुदा थे उनका प्यार तब परवान चढ़ा जब दोनों न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी में पढ़ाई के दौरान मिले पढ़ाई को दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई, लेकिन उनकी दोस्ती कब प्यार में बदल गई ये उन्हें मालूम ही नहीं चला तीन मार्च 2023 को दोनों शादी के बंधन में बंधे, वे अपनी लाइफ के बेस्ट फेज को एंजॉय कर रहे हैं मनोरंजन