मंजिमा ने बाल कलाकार के रुप में शुरू किया था करियर एक्ट्रेस मंजिमा मोहन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं मंजिमा तमिल और मलयालम सिनेमा का बड़ा नाम हैं मंजिमा मोहन का जन्म 11 मार्च 1993 को तिरुवनन्तपुरम में हुआ मंजिमा ने मलयालम फिल्मों में एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया मंजिमा ने मलयालम सिनेमा में 'ओरु वडक्कन सेल्फी' से डेब्यू किया, वहीं तमिल में 'अचम एनबधु मदमैयदा' से डेब्यू किया मंजिमा को वर्ष 2017 में बेस्ट फीमेल डेब्यू-साउथ का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला मंजिमा दिग्गज सिनेमैटोग्राफर विपिन मोहन और नृत्यांगना कलामंडलम गिरिजा की बेटी हैं, बीते वर्ष वह एक्टर गौतम कार्तिक के साथ विवाह बंधन में बंधीं Manjima Mohan Birthday