बिग बी का करियर बनाने में मनमोहन देसाई का रहा बड़ा बॉलीवुड में ‘मनजी’ के नाम से मशहूर मनमोहन देसाई की आज बर्थ एनिवर्सरी है देसाई का जन्म 26 फरवरी 1937 को मुंबई में हुआ था 1960 में मनमोहन देसाई को अपने भाई सुभाष देसाई द्वारा बनाई गई फिल्म ‘छलिया’ का निर्देशन करने का मौका मिला था मनमोहन देसाई ने अपने करियर में 'रोटी', 'चाचा भतीजा', 'परवरिश', 'अमर अकबर एंथनी', 'धरम वीर', 'सुहाग', 'नसीब' और 'मर्द' जैसी फिल्में बनाईं कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन के करियर को बुलंदी पर पहुंचाने में मनमोहन देसाई का बड़ा हाथ रहा मनमोहन एक्ट्रेस नंदा से प्यार करते थे, अपनी पत्नी के निधन के बाद उन्होंने नंदा से सगाई भी की नंदा से सगाई के दो वर्ष बाद ही देसाई का 1 मार्च 1994 को निधन हो गया, जिसके बाद नंदा ने भी कभी शादी नहीं की थी -----------