मन्नारा ने खास अंदाजा में बहन प्रियंका को दी जन्मदिन की बधाई प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर अभिनेत्री और उनकी कजिन बहन मन्नारा चोपड़ा ने भी उन्हें बधाई दी है हाल ही में मन्नारा ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका के साथ अपनी कई तस्वीरें साझा कीं साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरी प्यारी बहन को जन्मदिन की बधाई...बहन के रूप में आप भगवान का आशीर्वाद हैं" उन्होंने आगे लिखा, "मां हमेशा कहती हैं कि आप उनकी पहली बेटी हो और हम भी ऐसा ही महसूस करते हैं "मिताली और मेरे जीवन में आपका प्यार और समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है, परिवार ही सब कुछ होता है...यह सिखाने के लिए यह सिखाने के लिए आपका धन्यवाद" उन्होंने आगे लिखा, "मैं ऊंची उड़ान भर सकती हूं, क्योंकि मुझे पता है कि अगर मैं कभी गिर गई या कोई गलती की, तो आप मुझे पकड़ने के लिए वहां होंगी" एंटर