अमर उजाला
Sat, 27 April 2024
अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में चलते रहते हैं
हाल ही में, अभिनेता भारती और हर्ष के पॉडकास्ट का हिस्सा बने थे
इस पॉडकास्ट में मनोज ने खुलासा किया कि अपनी बेटी को वह अंग्रेज कहकर बुलाते हैं
अभिनेता ने बताया कि चूंकि उनकी बेटी अपने स्कूल में हिंदी में बात नहीं करती है, इसलिए घर पर इस भाषा में बातचीत करना उनके लिए जरूरी है
उन्होंने कहा, ''क्योंकि मेरी बेटी अब हिंदी में अच्छे अंक ला रही है और धीरे-धीरे उसकी हिंदी में सुधार हो रहा है"
अभिनेता ने आगे कहा कि क्योंकि वह स्कूल में हिंदी नहीं बोल रही थी और अगर हम नहीं बोलेंगे तो भी दिक्कत होगी फिर तो वो टेलर स्विफ्ट ही सुनेगी।”
निक जोनस ने अर्जेंटीना दौरे से साझा की एक झलक