इस ओटीटी पर मनोज बाजपेयी की 'जोरम' मचाएगी धमाल! मनोज बाजपेयी की फिल्म 'जोरम' एकेडमी लाइब्रेरी का हिस्सा बनने के बाद अब ओटीटी प्लेटफार्म पर भी धमाल मचाने के लिए तैयार है अभिनेता ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से 'जोरम' के पोस्टर को साझा करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी दी है फैंस अब घर बैठे मनोज की इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं 'जोरम' की बात करें तो अभिनेता ने इस फिल्म में ऐसे पिता की भूमिका निभाई है, जो अपने बच्चे को बचाने के लिए किसी भी हद से गुजर जाता है फिल्म 'जोरम' का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है मनोज बाजपेयी की यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई हो, लेकिन दर्शकों के दिल में इस फिल्म ने अपने लिए खास जगह बनाई है ..