अमर उजाला
Fri, 4 April 2025
महान अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। चलिए उनसे जुड़ा एक खास किस्सा बताते हैं...
मनोज कुमार ने 1965 में आई अपनी फिल्म शहीद के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से मिली पूरी राशि भगत सिंह के परिवार को दान कर दी थी
अभिनेता ने 1965 में शहीद के लिए पटकथा लेखक के रूप में पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता और फिर 1967 में फिल्म उपकार के लिए दूसरा पुरस्कार जीता
एक इंटरव्यू में कहा था कि शहीद के लिए मुझे जो राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, मैंने उसे शहीद भगत सिंह के परिवार को दान कर दिया
पुरस्कार किसी भी रचनात्मक व्यक्ति को संतुष्टि का एहसास देते हैं, मुझे खुशी है कि सरकार ने आखिरकार मेरे काम को पुरस्कृत किया है
शहीद एक देशभक्ति फिल्म है, जिसका निर्देशन एस राम शर्मा ने किया है, यह भगत सिंह के जीवन पर आधारित है
फिल्म में कामिनी कौशल, प्राण, इफ्तिखार, निरूपा रॉय, प्रेम चोपड़ा, मदन पुरी और अनवर हुसैन भी हैं
शशि को पहली ही नजर में दिल दे बैठे थे मनोज कुमार, 'उड़न खटोला' से परवान चढ़ा इश्क, पढ़िए लव स्टोरी