'चंद्रयान 3' पर मुंतशिर की बधाई, ट्रोल्स ने पूछा- पेट्रोल किसका? 'आदिपुरुष' के विवादित डायलॉग लिखने के बाद से ही मनोज मुंतशिर विवादों में घिरे हैं हाल ही में मनोज मुंतशिर को फिर एक बार सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया 'चंद्रयान 3' के लॉन्च के लिए इसरो को बधाई देने के बाद मनोज मुंतशिर को जमकर ट्रोल किया गया ट्विटर हैंडल पर मनोज ने एक वीडियो साझा किया था, जिस पर फैंस उन्हें खूब खरीखोटी सुना रहे हैं मनोज वीडियो में अपनी टीम के साथ चंद्रयान 3 के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार करते दिख रहे हैं उन्होंने लिखा, 'तेरे आसमां पे चंद्रमा जब तक रहे कायम...झुकने नहीं देंगे कभी मां का चेहरा देखना हम...वन्दे-भारतम।' यूजर्स ने 'आदिपुरुष' के डायलॉग 'जलेगी तेरे बाप की..' का जिक्र करते हुए मनोज को ट्रोल कर रहे हैं ...