'सनातन था, है और रहेगा..', उदयनिधि की टिप्पणी पर बोले मनोज तिवारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन की ‘सनातन धर्म’ पर की गई विवादित टिप्पणी पर हंगामा बरपा है इस पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी सिंगर-एक्टर मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है गौरतलब है कि उदयनिधि स्टालिन ने सनातन उन्मूलन सम्मेलन में विवादित टिप्पणी की और कहा, 'सनातन धर्म मलेरिया और डेंगू की तरह है, इसे खत्म किया जाना चाहिए' स्टालिन के बयान पर मनोज तिवारी ने कहा, 'स्टालिन जैसे लोग सुन लें..., सत्य सनातन रहा था, रहा है और हमेशा रहेगा' मनोज ने आगे कहा, 'न जाने कितने लोग हमें चोट पहुंचाने और खत्म करने की कोशिश कर चुके, लेकिन हमारे अंदर सनातनी उदारता है इसलिए हम आगे बढ़ रहे हैं'' एक्टर सिंगर ने कहा, 'सबको साथ लेकर चलना सनातन है, सबका साथ सबका विकास सनातन है' --