अमर उजाला
Sat, 5 July 2025
हाल ही में एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
हल्की गुलाबी रंग की साड़ी पहने, काला चश्मा लगाए मानुषी नजर आ रही हैं।
इस देसी अंदाज में अपनी कई तस्वीरें मानुषी छिल्लर ने शेयर की हैं। साथ ही एक कैप्शन भी पोस्ट के साथ लिखा है- पैरलल यूनिवर्स में शालिनी।
बताते चलें कि मानुषी छिल्लर जल्द ही फिल्म ‘मालिक’ में राजकुमार राव के अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म में वह शालिनी नाम का किरदार निभा रही हैं।
फिल्म ‘मालिक’ में मानुषी राजकुमार राव की पत्नी के रोल में हैं, यह एक संजीदा किरदार है। फिल्म में राजकुमार राव एक गैंगस्टर के रोल में नजर आ रहे हैं।
मानुषी और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘मालिक’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मानुषी छिल्लर के करियर फ्रंट की बात करें तो ‘मालिक’ के अलावा वह एक और फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम ‘तेहरान’ बताया जा रहा है।
राजस्थान में बारिश को एंज्वॉय करती दिखीं अनन्या, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें