ब्रिटिश-हिंदी फिल्मों में मार्क जुबेर ने कमाया नाम मार्क जुबेर यानि जुबेर अहमद सिद्दीकी ब्रिटिश और हिंदी फिल्मों में अभिनय के लिए जाने जाते हैं मार्क जुबेर का आज जन्मदिन हैं, एक्टर का जन्म पांच मई 1944 को लखनऊ में हुआ था एक्टर साल 1951 में अपने परिवार संग ब्रिटैन चले गए थे वहां पर उन्होंने वेबर डगलस एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स से एक्टिंग सीखी थी उसके बाद मार्क ने थिएटर में चेस्टर, बोल्टन, रिचमोंड, द शॉ थिएटर जैसे शो में काम किया इसके साथ ही उन्होंने हिंदी सिनेमा में ये नजदीकियां, कमला, कत्ल जैसी फिल्मों में काम किया है एक्टर ने साल 2003 की 28 मई को 59 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था Marc Zuber