अमर उजाला
Tue, 3 February 2026
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ से हो रहा है।
अब ‘मर्दानी 3’ के चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। जहां फिल्म ने अपने पहले सोमवार को 2.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
इससे पहले अपने पहले रविवार को ‘मर्दानी 3’ ने 7.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
इस तरह से चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 19.65 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 4 करोड़ रुपए के साथ की थी।
इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपए और तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी के अलावा मल्लिका प्रसाद और जानकी बोडीवाला भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
टू-पीस ड्रेस में देखिए जान्हवी कपूर का किलर लुक