अमर उजाला
Thu, 5 February 2026
रानी मुखर्जी की हालिया रिलीज ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर अब छह दिन पूरे कर चुकी है।
इन छह दिनों में फिल्म की रफ्तार काफी धीमी रही है। इसकी एक वजह उसके सामने ‘बॉर्डर 2’ की चुनौती भी हो सकती है।
अब ‘मर्दानी 3’ के छठे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। फिल्म ने छठे दिन बुधवार को 2.10 करोड़ रुपए की कमाई की है।
इससे पहले मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 2.60 करोड़ रुपए रहा था। जबकि सातवें दिन गुरुवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 90 लाख रुपए जुटा लिए हैं।
इस तरह से अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 24.54 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। हालांकि, अभी सातवें दिन के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी होगी।
‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आई हैं।
यह ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इससे पहले 2014 में ‘मर्दानी’ और 2019 में ‘मर्दानी 2’ रिलीज हो चुकी हैं।
अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित इस फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा काफी सराहा गया है। फिल्म में रानी के अलावा मल्लिका प्रसाद और जानकी बोडीवाला भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आई हैं।
‘बॉर्डर 2’ के लिए कैसा रहा बुधवार? जानें तेरहवें दिन की कितनी कमाई