अमर उजाला
Sun, 1 February 2026
रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत की थी। फिल्म ने दूसरे दिन जरूर अपने कलेक्शन में इजाफा किया है।
फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को कितनी कमाई की है? जानिए।
रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ पहले दिन 4 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं दूसरे दिन इसने 6 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म ‘मर्दानी 3’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 10 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिल्म ‘मर्दानी 3’ में भी इस बार रानी मुखर्जी ने पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है।
‘मर्दानी 3’ की कहानी की बात करें तो इसमें रानी मुखर्जी का किरदार शिवानी लापता लड़कियों को बचाने और खोजने के मिशन पर हैं।
‘मर्दानी 3’ की कहानी अच्छी है लेकिन ‘बॉर्डर 2’ के आगे यह टिक नहीं सकी है। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने शनिवार को यानी रिलीज के नौवें दिन 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
शनिवार को ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में उछाल, जानें नौवें दिन का कलेक्शन