अमर उजाला
Wed, 4 February 2026
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ के बीच टक्कर देखने को मिल रही है।
हालांकि, दोनों ही फिल्मों का जॉनर अलग है, लेकिन दोनों ही फिल्में फ्रेंचाईजी का हिस्सा हैं।
एक ओर जहां ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा छाप रही है, वहीं दूसरी ओर ‘मर्दानी 3’ धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
‘मर्दानी 3’ ने मंगलवार को अपने पांचवें दिन 2.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
इसके साथ ही पांच दिनों में ‘मर्दानी 3’ का कुल कलेक्शन 22.34 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
वहीं बात करें ‘बॉर्डर 2’ की, तो फिल्म ने मंगलवार को अपने 12वें दिन 5.75 करोड़ रुपए की कमाई की है।
इसके साथ ही 12 दिनों में ‘बॉर्डर 2’ का कुल कलेक्शन 286.99 करोड़ रुपए हो गया है।
देखना ये है कि ‘बॉर्डर 2’ आगे कैसा प्रदर्शन कर पाती है। वहीं ‘मर्दानी 3’ का क्या हाल होगा?
अवनीत कौर ने रेड ड्रेस में शेयर की तस्वीरें, जयपुर में मना रही हैं वेकेशन