मावरा हुसैन और हर्षवर्धन राणे ने 2016 में 'सनम तेरी कसम' के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। मावरा हुसैन और हर्षवर्धन राणे ने 2016 में 'सनम तेरी कसम' के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन हाल ही में इसकी री-रिलीज ने पुराने कलेक्शन को सिर्फ दो दिनों में पार कर लिया। मावरा ने अब फिल्म की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अपने पति को लकी बताया है। मावरा ने कहा, "अगर फिल्म को नौ साल बाद यह सफलता मिली है तो यह मेरे पति और इस शादी से जुड़ी किस्मत है।" मावरा ने कहा कि फिल्म हमेशा वही थी, लेकिन अब सब कुछ बदल गया है। मावरा ने भारतीय फैंस का समर्थन और प्यार के लिए आभार व्यक्त किया। मावरा और पाकिस्तानी अभिनेता आमिर गिलानी ने हाल ही में एक निजी समारोह में शादी की थी। एंटर