इस सुपरहिट फिल्म से मीरा ने शुरू किया था अपना करियर मीरा चोपड़ा अपनी कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह ही एक अभिनेत्री हैं उन्होंने साल 2005 में आई तमिल हिट फिल्म अनबे आरुइरे से फिल्मों में अपनी शुरुआत की थी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में वह नीला के नाम से मशहूर हैं, वह तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं की कई दक्षिणी फिल्मों में काम कर चुकी हैं मीरा चोपड़ा एक प्रमुख समाचार चैनल के साथ काम कर रही थीं और साथ ही मॉडलिंग प्रोजेक्ट भी कर रही थीं, तभी उन्हें साउथ में अवसर मिले जैसे ही उनकी पहली फिल्म हिट हुई, मीरा चोपड़ा को अच्छे ऑफर मिलने लगे और उनके करियर की गाड़ी चल पड़ी मीरा ने साल 2014 में सतीश कौशिक की फिल्म गैंग ऑफ घोस्ट से बॉलीवुड में कदम रखा था एंटर