रकुल ने फोटो पोस्ट कर खुद को बताया 'हॉट', भूमि ने दिया ये जवाब रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कई फोटोज साझा की हैं। इन फोटोज में वह ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "हॉट तो है अंतरा"। दरअसल, आगामी फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' में ऱकुल अंतरा नाम की लड़की का रोल निभा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आने वाली हैं। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए भूमि ने लिखा, "वो तो है...।" 'मेरे हस्बैंड की बीवी' में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। एंटर