मेरी क्रिसमस का हाल बेहाल, पांचवें दिन हुई महज इतनी कमाई मेरी क्रिसमस बॉक्स ऑफिस पर अब तक कमाल नहीं दिखा सकी है वीकएंड पर फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं किया था वीकडेज में भी फिल्म का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है सोमवार को फिल्म ने एक करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को फिल्म ने एक करोड़ 18 लाख रुपये का बिजनेस किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 12.56 लाख रुपये हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क