मेरी क्रिसमस ने छठवें दिन भी किया निराश, जानें कुल कमाई विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की मेरी क्रिसमस बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है फिल्म को मिले अच्छे रिव्यू के बाद भी यह दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है 12 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है बीते दिन फिल्म ने एक करोड़ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को फिल्म ने 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 13.58 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क