प्यार, आराम...और सनसेट, विक्की के प्यार में डूबीं कैट कटरीना कैफ ने पति और एक्टर विक्की कौशल के साथ नए साल का जश्न मनाया है अभिनेत्री ने वेकेशन से अपनी खूबसूरत रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं तस्वीरों में विक्की और कटरीना एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं तस्वीरों के साथ कैट ने कैप्शन लिखा है, 'तीन खूबसूरत दिन...प्यार, आराम, सनसेट और ठंड! न्यू ईयर मना लिया, अब 'मेरी क्रिसमस' की बारी है' गौरतलब है कि कटरीना का इशारा अपनी अगली फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की तरफ है ये फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज होने जा रही है -