'टाइगर 3' की जोया को सबसे मजबूत रोल मानती हैं कैट! कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' के प्रमोशन में जुटी हैं, आज इस फिल्म को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस रखी गई प्रेस कांफ्रेंस में फिल्म की स्टारकास्ट के साथ कटरीना भी मौजूद रहीं इस दौरान कटरीना ने फिल्म 'टाइगर 3' में खुद को सिर्फ 'ग्लैमरस डॉल' की उपमा दिए जाने पर बात की कटरीना ने 'टाइगर 3' में जोया के किरदार को लेकर कहा कि वे इसे अपना सबसे मजबूत किरदार मानती हैं कटरीना ने कहा, 'मनीष शर्मा ने जोया के रोल को बहुत शानदार तरीके से लिखा, मैंने इस किरदार को अदा करते हुए खूब एंजॉय किया' बात करें फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की तो ये फिल्म 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी -