ब्लैक ड्रेस में कैट ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को लेकर चर्चा में हैं एक्ट्रेस इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं, इस बीच वे सोशल मीडिया पर भी काफी पोस्ट साझा कर रही हैं आज कटरीना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, ये उनके दिल्ली दौरे के वक्त की हैं कटरीना ने कैप्शन में लिखा है, 'दिल्ली में एक दिन' इसके साथ अभिनेत्री ने 'मेरी क्रिसमस' की रिलीज डेट भी फैंस को याद दिलाई है बताते चलें कि कटरीना की ये फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ---