मेट गाला में भारतीय सितारों का जलवा, शाहरुख-कियारा समेत छाए ये सितारे मेट गाला 2025 का आयोजन 5 मई को न्यूयॉर्क में हुआ। यह फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट है। भारतीय समयानुसार यह 6 मई को सुबह 3.30 बजे शुरू हुआ। इस बार भारतीय सिनेमा की मौजूदगी खास रही। शाहरुख, प्रियंका, कियारा, दिलजीत और ईशा ने इसमें हिस्सा लिया। शाहरुख खान ने पहली बार मेट गाला में शिरकत की। ब्लैक सूट और गोल्ड ज्वैलरी के साथ उनका लुक जबरदस्त रहा। प्रियंका चोपड़ा ने पांचवीं बार मेट गाला में हिस्सा लिया। निक जोनास के साथ उनका क्लासिक हॉलीवुड लुक दिखा। कियारा आडवाणी पहली बार मेट गाला में शामिल हुईं। गौरव गुप्ता की ड्रेस में उनका बेबी बंप लुक के साथ उनकी मुस्कान ने सभी का दिल जीत लिया। दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी अंदाज में एंट्री की। उनका 'महाराजा लुक' सोशल मीडिया पर छा गया। ईशा अंबानी ने पांचवीं बार मेट गाला में जलवा बिखेरा। उनकी ड्रेस में मोती, रत्न और खास डिजाइन देखने को मिला। नताशा पूनावाला का लुक भी काफी अलग था। उनकी ड्रेस में पारसी कढ़ाई और फूलों जैसी डिजाइन थी। Ent