वरमाला के बाद शादी से क्यों मुकरे मीका सिंह? पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने बीते वर्ष स्वयंवर: मीका दी वोटी के साथ अपने लिए आदर्श जीवन साथी की तलाश शुरू की थी शो में कई हसीनाओं ने हिस्सा लिया था, साथ ही उन्होंने मीका को लुभाने की पूरी कोशिश की थी अंत में मीका ने अपनी वोटी के तौर पर अपनी दोस्त और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी को चुना था हालांकि, वरमाला डालने के बाद मीका और आकांक्षा दोनों ही शादी से मुकर गए और एक-दूजे को महज अच्छा दोस्त बताया वहीं, अब मीका ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वरमाला डालने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह और आकांक्षा एक-दूजे के लिए नहीं बने हैं मीका ने आगे कहा, 'मैं एक सिंगर हूं और वह एक अभिनेत्री, मैं अपने लिए एक सिंगर जीवनसाथी की तलाश में हूं' सीटिए