अमर उजाला
Tue, 25 February 2025
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं।
इस खास दिन पर अभिनेता को बधाइयां मिल रही हैं, अब उनकी पत्नी मीरा कपूर ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मीरा ने इंस्टाग्राम पर शाहिद कपूर के साथ अपनी प्यारी सी तस्वीर साझा की।
मीरा ने शाहिद को अपने दिल की बात बताते हुए लिखा- मेरे जीवन का प्यार, मेरी दुनिया की रोशनी, मेरे हमेशा के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं।
उन्होंने आगे लिखा- हर चीज के बीच में और हर चीज के अंत में तुम ही हो। जादू तुममें है।
वहीं, फैंस ने भी कमेंट सेक्शन पर मीरा की पोस्ट पर प्यार बरसाया और दोनों को शुभकामनाएं दीं।
क्यों अनु मलिक की बेटी बन बैठी अदा शर्मा? एक्ट्रेस ने सुनाया मजेदार किस्सा