घर की शादी के फंक्शन एंजॉय कर रहीं मीरा राजपूत, साझा की तस्वीरें मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। ये तस्वीरें शादी की तैयारियों से जुड़ी हैं। तस्वीरों में लोग एक साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। मीरा ने कैप्शन में लिखा, "सॉलिड मस्ती छाई 24 घंटे की नोटिस में!" उन्होंने इसमें घर की शादी का हैशटैग भी जोड़ा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, "ढोल वालों को बुलाओ! प्लेलिस्ट कौन बनाएगा?" फूलों का ऑर्डर हुआ या नहीं?" मीरा ने आगे लिखा, "इनवाइट बनाया क्या? सब तस्वीरें क्लिक करके ग्रुप में डालो।" उनका अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। उन्होंने लिखा, "सबसे जरूरी चीज...क्या पहन रहे हो?" फिर दीया को प्यार भरा संदेश देते हुए लिखा, "हम तुमसे प्यार करते हैं।" एंटर