पर्ल एंब्रॉयडरी...सोने के पंखों ने दिविता के आउटफिट में लगाए चार चांद साल 2022 मिस यूनिवर्स में भारत की ओर से दिविता राय ने हिस्सा लिया था दिविता ने नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में गोल्डन आउटफिट पहना था इस आउटफिट में दिविता बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी, इसे अभिषेक शर्मा ने डिजाइन किया है आउटफिट के जरिए दिविता ने भारत को सोने की चिड़िया के रूप में पेश किया था दिविता का यह आउटफिट पवित्रता और शांति को दर्शाता है, जिसमें गोल्ड का काम किया गया था, इसमें पर्ल एंब्रॉयडरी भी की गई थी इस आउटफिट का लहंगा हाथों से तैयार किए गए टिश्यू के कपड़े से बनाया है, जो कि मध्य प्रदेश के चंदेरी से लाया गया था साथ ही उनके इस आउटफिट में पीछे लगे हुए पंख चार चांद लगा रहे थे दिविता ने अपने पंखों को लेकर बताया कि मुश्किल वक्त में पूरा देश एक परिवार की तरह साथ रहा है उन्होंने अपने नेकलेस के लिए एकदम यूनिक डिजाइन को चुना, जिसमें पत्ते, फूल और पेड़ों की टहनियों हैं, जो प्रकृति को दर्शाता है दिविता ने नैल्स ज्वेलरी के लिए फूलों की डिजाइन को बनवाया है, जो कि दुनिया भर की खूबसूरती को दिखाता है उन्होंने एलोरा ब्रुच के डिजाइन के तौर पर वाइल्ड तितली अपने आउटफिट में लगाई थी, जिसे काव्या पोटलूरी ने तैयार किया है दिविता का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा, लोगों को उनका आउटफिट और डिजाइन बेहद पसंद आ रहे हैं Divita Rai Golden Outfit