MI7 ने महज नौ दिन में सत्यप्रेम की कमाई को छोड़ा पीछे मिशन इम्पॉसिबल 7 की कमाई में दिन-प्रतिदिन गिरावट दर्ज की जा रही है मूवी ने अपनी रिलीज के आठ दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 76.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया वहीं, इसने नौवें दिन 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कलेक्शन 80.60 करोड़ रुपये हो गया है सत्यप्रेम की कथा की रिलीज को 22 दिन पूरे हो गए हैं कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की इस मूवी ने 21 दिन में 79.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया वहीं, इसने 22 वें दिन महज 65 लाख रुपये की कमाई की, और अब इसका टोटल कारोबार 80.16 करोड़ रुपये हो गया है सीटिए