भारत-कनाडा के रिश्ते पर क्या बोले अक्षय कुमार? अक्षय कुमार इन दिनों मिशन रानीगंज फिल्म को लेकर चर्चा में हैं फिल्म में उन्होंने रियल लाइफ हीरो जसवंत सिंह गिल का रोल निभाया है हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने भारत-कनाडा के बीच आई दरार पर बात की इस विषय पर बात करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही चीजें ठीक हो जाएंगी उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सबकुछ नॉर्मल हो जाएगा, साथ ही, उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है अभिनेता ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि उनके पास सही कारण होंगे जिसकी वजह से यह निर्णय लिया गया है एंटरटेनमेंट डेस्क