फुकरे 3 से आगे निकली मिशन रानीगंज, जानें जवान का हाल अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' ने शनिवार को जलवा दिखाया है मूवी ने रिलीज के दूसरे दिन 4.85 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल कमाई 12.25 करोड़ रुपये हो गई है 'फुकरे 3' भी टिकट विंडो पर अच्छी कमाई कर रही है मूवी ने 11वें दिन 4 करोड़ 30 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका टोटल 76.15 करोड़ हो गया है शाहरुख खान की 'जवान' में जान अब भी बाकी है फिल्म ने 32वें दिन रविवार को 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, अब इसका टोटल 624.16 करोड़ रुपये है 'द वैक्सीन वॉर' ने रविवार यानी 11वें दिन दो करोड़ रुपये का कारोबार किया अब विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का टोटल कलेक्शन 9 करोड़ रुपये है भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल स्टारर 'थैंक्यू फॉर कमिंग' ने धीमी शुरुआत की है फिल्म ने रविवार को दो करोड़ रुपये कमाए जिसका टोटल 4.62 करोड़ रुपये हो गया है मनोरंजन