सलमान खान के भाई बन पर्दे पर छाए मोहनीश बॉलीवुड अभिनेता मोहनीश बहल आज यानी 14 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं मोहनीश इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस नूतन के बेटे हैं एक्टर 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ-साथ हैं' जैसी फिल्मों में सलमान के ऑनस्क्रीन भाई बन चुके हैं सिल्वर स्क्रीन पर मोहनीश नकारात्मक और सकारात्मक दोनों ही किरदार में नजर आए मोहनीश ने अपने करियर की शुरुआत 'बेकरार' फिल्म से की थी, इस फिल्म के बाद वह कई फिल्मों का हिस्सा रहे उन्होंने 'राजा हिंदुस्तानी', 'कहो ना प्यार है', 'अस्तित्व', 'फोर्स', 'जय हो' जैसी कई फिल्मों में काम किया है मोहनीश बहल ने अपने करियर में करीब 100 से भी ज्यादा फिल्में की हैं ...............