'अच्छे पिता बनेंगे अली..', ऋचा ने बांधे पति की तारीफों के पुल ऋचा चड्ढा और अली फजल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं हाल ही में अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने जीवन के नए चरण के लिए बेहद उत्साहित हैं इस दौरान उन्होंने पति अली फजल की तारीफों के पुल बांधे हैं ऋचा ने कहा, 'मैं उनके जैसा पार्टनर पाकर सौभाग्यशाली हूं, मुझे लगता है कि वह एक अविश्वसनीय पिता बनेंगे' ऋचा चड्ढा ने कहा कि हम दोनों इस नए चरण के लिए बेहद ही उत्साहित हैं उन्होंने कहा, 'अली और मैं जो कुछ भी करते हैं, हम बहुत अधिक सरलता के साथ करते हैं' ...