'एनिमल' का जलवा बरकरार, मजबूती से टिकी है 'सैम बहादुर'
अमर उजाला
Tue, 19 December 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' इस साल की मेगा ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है
Image Credit : सोशल मीडिया
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 500 करोड़ से अधिक कमा चुकी है, वीकएंड पर कमाई में तेज उछाल आया था, हालांकि सोमवार को इसमें गिरावट दर्ज हुई है
Image Credit : सोशल मीडिया
आंकड़ों के मुताबिक तीसरे सोमवार (18वें दिन) फिल्म ने पांच करोड़ 50 लाख रुपये का कारोबार किया है, इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 517.94 हो गया है
Image Credit : सोशल मीडिया
'सैम बहादुर' की मजबूत पकड़ भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है, तीसरे रविवार फिल्म ने 5 करोड़ 25 लाख रुपये का कारोबार किया था
Image Credit : सोशल मीडिया
तीसरे सोमवार (18वें दिन) इसकी कमाई में गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन वीकडेज के हिसाब से ये काफी सही है
Image Credit : सोशल मीडिया
आंकड़ों के मुताबिक 18वें दिन सैम बहादुर ने 1 करोड़ 65 लाख रुपये का कारोबार किया और इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 78.25 करोड़ रुपये हो गई है