मंडे टेस्ट में टॉप कर गई 'टाइगर 3', '12वीं फेल' का भी दिखा दम
अमर उजाला
Tue, 14 November 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
सलमान खान की‘टाइगर 3’ की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई यशराज फिल्म्स से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार 44.50 करोड़ रुपये रही
Image Credit : सोशल मीडिया
यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म ने दूसरे दिन कमाल कर दिया, 'टाइगर 3' ने मंडे टेस्ट में टॉप किया है
Image Credit : सोशल मीडिया
आंकड़ों के मुताबिक 'टाइगर 3' ने पहले सोमवार 57.50 करोड़ कमाए हैं, यह कमाई 'पठान', 'जवान' और 'बाहुबली 2' के हिंदी संस्करण के पहले सोमवार के कारोबार से ज्यादा है
Image Credit : सोशल मीडिया
17वें दिन '12वीं फेल' की कमाई में गिरावट दर्ज हुई थी, लेकिन सोमवार को (18वें दिन) एक बार फिर फिल्म ने रफ्तार पकड़ी है
Image Credit : सोशल मीडिया
सोमवार को '12वीं फेल' ने 2.33 करोड़ रुपये का कारोबार किया, इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 33.48 करोड़ रुपये हो गया है
Image Credit : सोशल मीडिया
'द मार्वल्स' ने रविवार को 1.4 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन सोमवार को इसकी कमाई में सुधार आया और फिल्म ने फर्स्ट मंडे टेस्ट में दो करोड़ रुपये का कारोबार किया है, इसका कुल कलेक्शन 8.40 करोड़ रुपये हो गया है