परिणीति को प्रियंका ने नहीं दिया कोई तोहफा? जानें क्यों परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी में दोनों परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए मगर, परिणीति की मिमी दीदी यानि प्रियंका चोपड़ा शिरकत नहीं कर पाईं परी और प्रियंका के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है, ऐसे में शादी समारोह में प्रियंका की अनुपस्थिति पर हर कोई हैरान रहा अब प्रियंका चोपड़ा की मां डॉक्टर मधु चोपड़ा ने इसकी वजह बताई है कि उनकी बेटी इस भव्य शादी में क्यों नहीं आ सकीं? मधु चोपड़ा ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा काम की वजह से नहीं आ पाईं, इसके अलावा मधु चोपड़ा ने पैपराजी को यह भी बताया कि प्रियंका ने कोई गिफ्ट नहीं भेजा है उन्होंने बताया कि 'गिफ्ट भेजने की उन्हें इजाजत नहीं थी, इसलिए नो लेना-देना सिर्फ आशीर्वाद...' ---