विदेशी अभिनेत्रियों के साथ दिखीं मौनी, बोलीं- आपसे मिलकर अच्छा लगा मौनी रॉय ने अपनी अदाकारी से लाखों दिलों में जगह बनाई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। अक्सर वह अपने बारे में इंस्टाग्राम के जरिए फैंस से जानकारी साझा करती हैं। हाल ही में मौनी ने कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह अभिनेत्री लिली जेम्स और कीली हॉवेस के साथ नजर आ रही हैं। मौनी ने इस मुलाकात की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "सौभाग्यशाली...आप दोनों से मिलकर बहुत अच्छा लगा लिली जेम्स कीली हॉवेस।" एंटर