अमर उजाला
Thu, 8 February 2024
मौनी रॉय इन दिनों अभिनय से दूर भगवान भक्ति में लीन हैं, कुछ दिनों पहले उन्होंने आदियोगी के दर्शन किए थे
अब मौनी ने फिर कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा किए हैं, जिसमें वे देवी मां की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं
माता शक्ति की भक्ति में डूबी मौनी हाथ जोड़े देवी मां की मूर्ति के आगे खड़ी हैं और उन्हें प्रणाम कर रही हैं
तस्वीरों के साथ मौनी ने कैप्शन लिखा- स्त्रीत्व जीवन का एक सशक्त आयाम है, स्त्री ऊर्जा या 'शक्ति' के बिना अस्तित्व में कुछ भी नहीं होगा
इस दौरान मौनी सिल्वर रंग की साड़ी पहने नजर आईं, पारंपरिक रूप में वे बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं
वहीं मौनी ने आदियोगी की भक्ति में डूबे हुए भी अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें गुलाबी रंग के कपड़े पहने नजर आईं
इन मशहूर सितारों के 12वीं के रिजल्ट जानते हैं?